प्रदेश में 4964 नए कोरोना संक्रमित मिले, 8 की मौत - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश में 4964 नए कोरोना संक्रमित मिले, 8 की मौत

 प्रदेश में 4964 नए कोरोना संक्रमित मिले, 8 की मौत

प्रदेश में 4964 नए कोरोना संक्रमित मिले, 8 की मौत

 

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के नये केसों की संख्या 4964 रही। आठ मरीजों की मौत भी हुई। जबकि 2189 मरीज ठीक हुए। एक्टिव केसों की संख्या अब 26950 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब संक्रमण दर 21.60 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर घट कर 89.14 प्रतिशत पर आ गई है। राज्य में कोविड के कुल मरीजों की संख्या 391915 है।

 

इसमें ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 349364 है। कुल 7468 मरीजों की मौत भी हुई। शुक्रवार को 30932 सैंपल जांच को भेजे गए। नए केसों में सबसे अधिक 1489 केस देहरादून जिले में सामने आए। 261 अल्मोड़ा, 214 बागेश्वर, 55 चमोली, 279 चंपावत, 706 हरिद्वार, 666 नैनीताल, 375 पौड़ी, 195 पिथौरागढ़, 44 रुद्रप्रयाग, 120 टिहरी, 485 यूएसनगर, 75 उत्तरकाशी में नए मरीज सामने आए। पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। तीन दिन पूर्व संक्रमण की पुष्टि होने के बाद महिलाकर्मी होम आइसोलेशन में थी। शुक्रवार को एकाएक तबीयत बिगड़ने पर महिलाकर्मी को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस लाइन में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी में बीते मंगलवार को ट्रूनेट जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे पुलिस लाइन स्थित आवास में ही होम आइसोलेट किया गया था। शुक्रवार सुबह एकाएक महिला कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन से परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने महिला कर्मी को मृत घोषित कर दिया। बाद में रामेश्वर घाट के समीप कोविड प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रशासन की देखरेख में महिला पुलिस कर्मी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक बागेश्वर जनपद की बैजनाथ की रहने वाली थी। मृतक महिला का पति भी पुलिस में भी कार्यरत बताया जा रहा है। प्रभारी तहसीलदार पिथौरागढ़ पंकज चंदोला ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला पुलिस कर्मी होम आइसोलेशन में थी। शुक्रवार को अचानक कर्मी की मृत्यु हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया।

 

ऋषिकेश, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में शुक्रवार को भी कोरोना के नए केस सामने आए हैं। ऋषिकेश में 36, मुनिकीरेती में तीन और स्वर्गाश्रम में 68 लोग पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है। राजकीय चिकित्सालय के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया की शुक्रवार को 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें सात लोग ऋषिकेश के रहने वाले है। बताया कि मरीजों को आइसोलेट किया गया है। वहीं मुनिकीरेती में कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि शुक्रवार को मात्र तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि यमकेश्वर में कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि 29 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिनमें 25 पर्यटकों समेत स्थानीय लोग शामिल हैं। स्थानीय मरीजों को आइसोलेट किया गया है। नैनीताल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को नैनीताल में 66 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

 

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!