प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच पूजा में शामिल होकर भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच पूजा में शामिल होकर भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन

 प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच पूजा में शामिल होकर भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन

उत्तराखंड(गोपेश्वर),बुधवार 13 नवंबर 2024

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की पंच पूजा की प्रक्रिया बुधवार प्रातः से शुरू हो गयी है। शाम को विधिविधान से पूजा के बाद श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद हो गये हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

पंच पूजा के तहत गणेशजी के मंदिर परिसर स्थित मंदिर में रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी आचार्यों की ओर से पूजा-अर्चना की और फिर विधिवत पंच स्नान के पश्चात गणेश जी की मूर्ति को निर्वाण रूप में लाकर बद्रीनाथ मंदिर गर्भगृह में बदरीश पंचायत के साथ दर्शनार्थ रखा गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन किए। धामी बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पहली पंच पूजा में शामिल हुए। भगवान बद्रीविशाल के साथ ही उन्होंने बदरीश पंचायत में विराजमान हुए श्री गणेशजी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए और सबकी मंगलकामना की। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुजन भी दर्शन को पहुंचे है। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया पूजा-अर्चना संपन्न करवायी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि गुरुवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर तथा आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे तथा 15 नवंबर को वेद पुस्तकों की पूजा-अर्चना तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा। पंच पूजा के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, योगंबर नेगी ,अमित डिमरी, नरेंद्र सिंह, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!