राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण गोयल ने राज्यपाल से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण गोयल ने राज्यपाल से की मुलाकात

 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण गोयल ने राज्यपाल से की मुलाकात

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 24 सितम्बर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से सोमवार को राजभवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण गोयल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कई वृद्धा आश्रम बीना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं।

बालकृष्ण गोयल ने राज्यपाल को बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार उनकी ओर से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर वृद्धाश्रमों, बाल गृहों, जेल और स्कूलों का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई वृद्धाश्रमों का पंजीकरण नहीं पाया गया और वे बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे स्थानों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने राज्यपाल को अपने 6 दिवसीय भ्रमण से संबंधित अन्य विषयों पर भी जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि वृद्धाश्रमों का पंजीकरण न किया जाना गंभीर विषय है। इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की देखभाल अच्छे से हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। राज्यपाल ने विशेष पर्यवेक्षक से कहा कि अन्य जो भी सुझाव और कमियां इस भ्रमण के दौरान पाई गईं उन पर संबंधित विभागों से कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इन संस्थानों में रह रहे लोग अधिक वंचित और उपेक्षित होते हैं उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!