एसपी पींचा ने स्वतत्रंता संग्राम सेनानी डॉ.उप्रेती के परिजनों की कुशलक्षेम पूछी - Shaurya Mail

Breaking News

एसपी पींचा ने स्वतत्रंता संग्राम सेनानी डॉ.उप्रेती के परिजनों की कुशलक्षेम पूछी

 एसपी पींचा ने स्वतत्रंता संग्राम सेनानी डॉ.उप्रेती के परिजनों की कुशलक्षेम पूछी

लोहाघाट। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डॉ. तारा दत्त उप्रेती जी की धर्मपत्नी वीरांगना श्रीमती पार्वती उप्रेती (उम्र 103 वर्ष) क्रांति कुटीर कचहरी वार्ड लोहाघाट से उनके निवास में जाकर मुलाकात की कुशलक्षेम पूछी और परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी तथा वीरांगना से आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके साथ ही एसपी व अन्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डॉ. तारा दत्त उप्रेती जी की प्रतीमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के परिजनों को निजी, पारिवारिक व विभाग स्तरीय समस्याओं/सुझावों के संबंध में निसंकोच कभी भी सूचना देने व पुलिस विभाग द्वारा हर संभव उनकी मदद करने का आश्वासन दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!