उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मकान की छत ढही, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मकान की छत ढही, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

 उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मकान की छत ढही, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश(प्रतापगढ़),गुरुवार 06 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली अंतर्गत महुली मंडी के पास रात से रुक-रुक हो रही बारिश से गुरुवार भोर लगभग तीन बजे एक जर्जर मकान की छत गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। दो घंटे से अधिक चले रेस्क्यू के बाद छह लोगों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में परिवार का केवल एक सदस्य जीवित बच सका है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव ( 55) ,बेटे नितिन ( 25), माधुरी (23) , माधव (2), चार माह के मासूम की जान चली गई। परिवार का अमन इस हादसे में सुरक्षित बच गया। यह मकान लगभग 100 वर्ष पुराना बताया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!