जिलाधिकारी के कमिटमेंट पर सीवर लाइन सुधारीकरण कार्य शुरू - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

जिलाधिकारी के कमिटमेंट पर सीवर लाइन सुधारीकरण कार्य शुरू

 जिलाधिकारी के कमिटमेंट पर सीवर लाइन सुधारीकरण कार्य शुरू

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 04 नवंबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल के मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 18 अक्टूबर 2024 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत की गई थी कि पिक्चर पैलेस मसूरी में सीवर लाइन के सड़क से ऊंचे चैंबर हैं जिनसे वर्षों से आए दिन दुर्घटना घटित हो रहीं हैं तथा लोग गंभीर घायल हो रहे हैं, कई बार जान पर भी बन आती है, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिस पर तथा जल संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया था कि 4 नवंबर तक कार्य प्रारंभ कर देंगे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज 4 नवंबर को पिक्चर पैलेस सीवर लाइन के चेंबर ठीक करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!