Breaking News

मुंबई में गोरेगांव की इमारत में भीषण आग लगने से सात की मौत, 40 घायल

 मुंबई में गोरेगांव की इमारत में भीषण आग लगने से सात की मौत, 40 घायल

मुंबई ,गोरेगांव : मुंबई के गोरेगांव में शुक्रवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। खबरों की मानें तो इस आगे से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं 40 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना करीब तीन बजे की बताई जा रही है। इस आग की चपेट मेें आने से कई दोपहिया वाहन और कारें भी जलकर राख हो गई है। फिलहाल, आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर है और राहत-बचाव का कार्य जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह आग सात मंजिला इमारत के पार्किंग क्षेत्र में लगी थी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू हो गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और ठंडा करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो पार्किंग एरिया में कुछ कपड़े पड़े थे। जिसकी वजह से आग लग गई और देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया। वहीं अधिकारी आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

गोरेगांव पश्चिम में आजाद मैदान के पास स्थित जय भवानी बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह 3.05 बजे आग लगने की सूचना मिली बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि आग भूतल पर दुकानों, स्क्रैप सामग्री और आसपास खड़े कई वाहनों तक ही सीमित थी। इसे तीन घंटे से अधिक समय बाद, सुबह लगभग 6.45 बजे बुझाया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!