भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में

नई दिल्ली,शनिवार 18 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले झांसी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो पूर्वाह्न 11ः30 बजे तुआन मंदिर ग्राउंड (ललितपुर) में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो बांदा पहुंचेंगे। बांदा में दोपहर डेढ़ बजे जीआईसी ग्राउंड में जनसभा करने के बाद वो सीधे अमेठी लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। शाह अमेठी लोकसभा क्षेत्र में दोपहर साढ़े तीन बजे रोड शो करेंगे। यह रोड शो रामलीला मैदान से शुरू होगा और भ्रमण करता हुआ देवी पाटन मंदिर पहुंचेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!