राज्यपाल से मिले केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव, उत्तराखंड के कल्याण मॉडल की सराहना - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल से मिले केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव, उत्तराखंड के कल्याण मॉडल की सराहना

 राज्यपाल से मिले केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव, उत्तराखंड के कल्याण मॉडल की सराहना

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 18 जनवरी 2025

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शुक्रवार को केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेरा ने शिष्टाचार भेंट की। ब्रिगेडियर बसेरा ने राज्यपाल को केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी।

ब्रिगेडियर बसेरा ने बताया कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उत्तराखंड देशभर में अग्रणी राज्यों में से एक है। यहां संचालित योजनाओं को अन्य राज्यों द्वारा भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड लगातार राज्यों के साथ समन्वय बनाकर केंद्रीय योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्तराखंड में सैनिक कल्याण के कार्यों की सराहना की और कहा कि यह गर्व का विषय है कि राज्य का मॉडल अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है। उन्होंने केंद्रीय सैनिक बोर्ड में डिजिटलीकरण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे पारदर्शिता और कुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि राज्यों में भी इस तरह के प्रयास किए जाने जरूरी हैं।

राज्यपाल ने सैनिक कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक करने पर जोर दिया ताकि अधिक से अधिक सैनिक परिवार इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले सैनिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!