एसडीएम ने गैस एजेंसी के गोदाम का किया निरीक्षण,गैस आपूर्ति का लिया जायजा - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

एसडीएम ने गैस एजेंसी के गोदाम का किया निरीक्षण,गैस आपूर्ति का लिया जायजा

 एसडीएम ने गैस एजेंसी के गोदाम का किया निरीक्षण,गैस आपूर्ति का लिया जायजा

उत्तराखंड(हल्द्वानी),शुक्रवार 13 मार्च 2026

उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा गुमटी हल्दूचौड़ स्थित सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा इस दौरान घरेलू गैस की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। गैस एजेंसी प्रबंधक जीवन सिंह ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति प्लांट द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। गैस बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को तुरंत गैस की डिलीवरी दी जा रही है लेकिन बिना बुकिंग के कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक गैस डिलीवरी देने हेतु दवाब बनाया जा रहा है डिलीवरीबॉय से बदसलूकी की जा रही है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा में गैस बंटवाने हेतु अनुरोध किया। उप जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय जनता से अपील की है घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है,घरेलू गैस की कमी नहीं है। जनता भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है कहीं कोई संकट नहीं है उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे अनावश्यक गैस का संग्रहण ना करें इससे आपूर्ति श्रृंखला में प्रभाव पड़ सकता है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, राजस्व निरीक्षक एमके सिंह उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!