Sawan 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Sawan 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन

 Sawan 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन

हिंदू धर्म में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस पूरे माह में महादेव की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। वैसे तो हर बार सावन माह में 4 या 5 सोमवार के साथ भक्त भगवान शिव को खुश करते हैं लेकिन इस बार 2023 में सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल एक माह बढ़ रहा है। जिसे अधिक मास कहा जाता है। इस कारण अब की बार बरसेगी भोले बाबा की असीम कृपा। 12 के बजाय 13 महीने होंगे और भोलेनाथ 4 या 5 नहीं बल्कि 8 सोमवार भक्तों पर अपना आशीर्वाीद बनाएं रखेंगे।

कब शुरू होगा सावन 2023

इस बार सावन का महीना 2 महीने के लिए होगा। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और 31 अगस्त 2023 को इसका समापन होगा। यानि कि 59 दिनों तक भक्त भोलेबाबा की पूजा कर सकेंगे और सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा।

इस बार बन रहा अद्भुत संयोग

हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को अधिक मास का स्वामी कहते हैं इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इसी वजह से सावन और अधिकमास एक साथ पड़ने से हरि और हर की कृपा अपने उपासकों पर एक साथ होगी।

 इस तरह करें सावन में भोलेनाथ की पूजा
सुबह उठकर दाहिने हाथ में जल लेकर व्रत करने का संकल्प लें और शिव शंभू की आराधना करें।
सावन के माह में ज्यादा से ज्यादा भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
हर सोमवार भगवान शिव का पंचामृत के साथ अभिषेक करें।
प्रसाद के रूप में ज्यादा से ज्यादा सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं क्योंकि भोलेनाथ को सफेद रंग बहुत प्रिय है।
प्रत्येक सोमवार शिव चालीसा के साथ पूजा की शुरुआत करें और आरती के साथ पूजा का समापन करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!