सर्वोदय मंडल ने महात्मा गांधी को किया याद - Shaurya Mail

Breaking News

सर्वोदय मंडल ने महात्मा गांधी को किया याद

 सर्वोदय मंडल ने महात्मा गांधी को किया याद

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 20 दिसम्बर 2023

सर्वोदय मंडल द्वारा बुधवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया।

सर्वोदय मंडल के सदस्यों के बीच में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी हरवीर सिंह कुशवाहा ने महात्मा गांधी की चर्चा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ऐसे भारतीय हैं, जिनकी पूरे विश्व में मूर्तियां हैं और कहीं न कहं महात्मा गांधी के दैदीप्यमान चेहरे पर सूरज चमकता रहता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को अहिंसा आंदोलन जैसा हथियार दिया, जिसके माध्यम से विश्व में भारत की धाम जमी और अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

इस अवसर पर कुशवाहा के साथ दर्जनों सर्वोदयी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!