देश की संस्कृति को बचाए रखने में संस्कृत भाषा का बहुत बड़ा योगदान : ऋतु खण्डूडी भूषण - Shaurya Mail

Breaking News

देश की संस्कृति को बचाए रखने में संस्कृत भाषा का बहुत बड़ा योगदान : ऋतु खण्डूडी भूषण

 देश की संस्कृति को बचाए रखने में संस्कृत भाषा का बहुत बड़ा योगदान : ऋतु खण्डूडी भूषण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 07 जून 2024

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर में गुरूवार को संस्कृत भारती की ओर से आयोजित आवासीय प्रबोधन वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने संस्कृत भाषा की उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि देश की संस्कृति को बचाए रखने में संस्कृत भाषा का बहुत बड़ा योगदान है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संस्कृत हमारे जीवन शैली का हिस्सा है, जिसे हमें सीखना होगा। आधुनिक युग में अंग्रेजी का प्रचलन जोरों पर है। हमें विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भाषा को भी प्रयोग में लाना होगा। सुबह की प्रार्थना, विद्यालय में संस्कृत में बात करना आदि से हम अपने विद्यालयों में संस्कृत भाषा को बढ़ावा दे सकते हैं। संस्कृत को एक विषय ना मान उसके माध्यम से अपने संस्कार सीखने की जरूरत है। उन्होंन वर्ग में आए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान क्षेत्र संपर्क प्रमुख प्रेमचंद शास्त्री, जिला संघ चालक विष्णु, वर्ग अधिकारी गब्बर सिंह, प्रांत संगठन मंत्री गौरव शास्त्री, प्रांत मंत्री गिरीश, नगर कार्रवाह प्रशांत, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!