सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 01 नवंबर 2024

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाएं। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न सीमाओं पर दीवाली पर्व की यादों को भी ताजा किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए काम करते हैं। इन जवानों की वजह से ही पूरा देश चैन की नींद सोता है। जवान अपने परिवार से दूर रहकर जिस बहादुरी और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!