लेखक गाँव में होगा 24 मई को “रस्किन बॉन्ड फेस्टिवल”, साहित्य और रचनात्मकता का अनोखा उत्सव - Shaurya Mail

Breaking News

लेखक गाँव में होगा 24 मई को “रस्किन बॉन्ड फेस्टिवल”, साहित्य और रचनात्मकता का अनोखा उत्सव

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 20 मई 2026

देहरादून स्थित में 24 मई को “रस्किन बॉन्ड फेस्टिवल” का आयोजन किया जाएगा। स्टोनएक्स ग्लोबल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, संगीत, सिनेमा और लोक संस्कृति से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

फेस्टिवल का आयोजन प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड के जीवन, साहित्य और उनके रचनात्मक योगदान को केंद्र में रखकर किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साहित्य, कला और संस्कृति से जोड़ना है।

स्टोनएक्स ग्लोबल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुशांत पाठक ने बताया कि यह आयोजन अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें कहानी कहने की विभिन्न विधाओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखक गाँव जैसे साहित्यिक माहौल में इस कार्यक्रम का आयोजन इसे और खास बनाता है।

फेस्टिवल में भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं साहित्यकार डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्टोनएक्स की ओरिजिनल फिल्म “मास्टरी” की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड के जीवन, उनके लेखन और रचनात्मक सफर पर आधारित है।

इसके अलावा साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषयों पर पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी। उत्तराखंड की लोक गायिका भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सह-संस्थापक सिद्धार्थ बॉन्ड ने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को रस्किन बॉन्ड के साहित्य और विचारों से जोड़ने का एक प्रयास है।

कार्यक्रम में क्रॉसवर्ड बुक्स स्टोरी राइटिंग कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों को रस्किन बॉन्ड से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, लेखक गाँव में होने वाला यह आयोजन साहित्य और कला से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!