रामवीर सिंह विधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से किया नामांकन - Shaurya Mail

Breaking News

रामवीर सिंह विधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से किया नामांकन

 रामवीर सिंह विधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से किया नामांकन

नई दिल्ली,शुक्रवार 03 मई 2024

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रामवीर सिंह विधूड़ी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा और कई अन्य नेता मौजूद रहे।

इससे पहले लाडो सराय से साकेत तक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक ढोल ताशे के साथ पहुंचे। इस सीट से रामवीर सिंह विधूड़ी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सही राम पहलवान से है। नामांकन के बाद रामवीर सिंह विधूड़ी ने दावा किया कि उनकी जीत के साथ भाजपा इस बार दिल्ली की सभी सीटें जीतेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!