अमित सिंह को मिला डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद का टिकट - Shaurya Mail

Breaking News

अमित सिंह को मिला डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद का टिकट

 अमित सिंह को मिला डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद का टिकट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 21 सितंबर 2026

डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आर्यन छात्र संगठन ने अमित सिंह को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए टिकट दिया है।

अमित सिंह के नाम की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। संगठन के इस फैसले के साथ ही कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

अमित सिंह अब छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। आगामी दिनों में उनके समर्थन में प्रचार और छात्र संपर्क अभियान भी तेज होने की संभावना है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!