रक्षा बंधन पर मनसा देवी और चंडीदेवी मंदिर मंदिर रोपवे बहनों के लिए निशुल्क रहेगा - Shaurya Mail

Breaking News

रक्षा बंधन पर मनसा देवी और चंडीदेवी मंदिर मंदिर रोपवे बहनों के लिए निशुल्क रहेगा

 रक्षा बंधन पर मनसा देवी और चंडीदेवी मंदिर मंदिर रोपवे बहनों के लिए निशुल्क रहेगा

 

हरिद्वार, रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में मनसा देवी और चंडीदेवी मंदिर मंदिर रोपवे को हरिद्वार की माताओं और बहनों के लिए निशुल्क किया गया है। मंगलवार को उषा ब्रेको लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर उड़नखटोला प्रबंधक 11 अगस्त को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर हरिद्वार की समस्त माताओं और बहनों के लिए निशुल्क रोपवे यात्रा कराएगा। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ सराकर द्वारा लगाई गई जीएसटी का शुल्क देना होगा। माता और बहनें अपना आधार कार्ड दिखा कर निशुल्क टिकट प्राप्त कर सकती हैं। वहीं परिजनों के लिए भी रियायती टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना सिर्फ हरिद्वार की माताओं और बहनों के लिए लागू की गई है। योजना सिर्फ 11 अगस्त को ही मान्य रहेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!