शिक्षा निदेशक प्रकरण में रायपुर विधायक काउ ने मांगी सार्वजनिक माफी - Shaurya Mail

Breaking News

शिक्षा निदेशक प्रकरण में रायपुर विधायक काउ ने मांगी सार्वजनिक माफी

 शिक्षा निदेशक प्रकरण में रायपुर विधायक काउ ने मांगी सार्वजनिक माफी

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 26 फ़रवरी 2026

प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ ने आज भाजपा महानगर कार्यालय में पत्रकारों के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

बुधवार काे महानगर पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक काउ ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसके लिए वह शर्मिंदा हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह शिक्षा निदेशक से किसी प्रकार का विवाद करने नहीं गए थे, बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र के उस स्कूल के संबंध में बातचीत करने पहुंचे थे, जो बंद होने की कगार पर है। उनका कहना था कि वह बच्चों के हित में स्कूल को बंद होने से बचाने की मांग लेकर गए थे, लेकिन परिस्थितियां अचानक ऐसी बन गईं, जिससे पूरा घटनाक्रम घटित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले को और अधिक तूल नहीं देना चाहते, इसलिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!