एसोसिएशन पलटन बाजार ने मनाया होली मिलन समारोह - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

एसोसिएशन पलटन बाजार ने मनाया होली मिलन समारोह

 एसोसिएशन पलटन बाजार ने मनाया होली मिलन समारोह

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 26 फरवरी 2026

आज दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह।
आज दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के समाचार पत्र विक्रेता सिटी बैंकट हॉल हरिद्वार रोड में एकत्रित हुए। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने हमेशा की भांति समाचार पत्र विक्रेताओं को उपहार बांटे। सभी लोगों में उत्साह देखा गया।
कुछ लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को भी यूनियन के सामने रखा जिसके निराकरण का यूनियन ने आश्वाशन दिया।
दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह सभी समाचार पत्र विक्रेता भाइयों को होली की शुभकामनाएं दी।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के पदाधिकारी ललित जोशी ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है होली।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के पदाधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि यूनियन का होली मिलन समारोह मानने का उद्देश्य है कि हमारा आपस में भाईचारा और सामंजस बना रहे।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के पदाधिकारी विजेंद्र सेमवाल ने कहा कि सभी को उत्तम क्वालिटी के रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के पदाधिकारी कैलाश सेमवाल ने सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम आपस में मिलकर रहेंगे यही हमारी जीत है।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार के पदाधिकारी राकेश शर्मा ने कहा कि बच्चे जितना कम हो उतना पानी से होली खेले क्योंकि सभी बच्चों के पेपर चल रहे है। सूखा रंग लगाए व अच्छी क्वालिटी के रंगों का प्रयोग करें और त्योहार का पूरा आनंद उठाएं।

आज के कार्यक्रम में हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, राकेश कुमार भट्ट, विजेंद्र सेमवाल, कैलाश सेमवाल, राकेश शर्मा, अनिल रावत, गुमान सिंह, मुकेश मित्तल, हरीश कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज पॉवर, गौरव जौहर, रमेश राय, राम संजीवन, दीपक,संदीप, बलराम चौहान, गंगा राम, राजेश रावत, गंभीर सिंह आदि अन्य समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!