प्रधानमंत्री मोदी आज पाली और बीकानेर में, भाजपा की दो जनसभाओं और एक रोड शो में लेंगे हिस्सा - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

प्रधानमंत्री मोदी आज पाली और बीकानेर में, भाजपा की दो जनसभाओं और एक रोड शो में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली,सोमवार 20 नवंबर 2023

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार में सभी दलों के नेता पसीना बहा रहे हैं। राजस्थान भाजपा के सभी कद्दावर नेता अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियों ने विपक्ष की नींद हराम कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) पाली और बीकानेर में मतदाताओं से रूबरू होंगे।

भाजपा के एक्स पर जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 12 बजे जाडन (पाली) और अपराह्न 3ः30 बजे पीलीबंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे बीकानेर में भाजपा के रोड शो में हिस्सा लेंगे। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे। नड्डा दोपहर एक बजे श्रीराम वाटिका नाथद्वारा रोड कांकरोली (राजसमंद) में विजय संकल्प सभा और शाम 4ः05 बजे उदयपुर शहर में विजय संकल्प रोड शो में हिस्सा लेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!