प्रधानमंत्री मोदी आज शाम चार बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे संवाद - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम चार बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे संवाद

 प्रधानमंत्री मोदी आज शाम चार बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली,शनिवार 16 दिसंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान प्रधानमंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। देशभर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीयमंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है। साथ ही इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाना है कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!