Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

 प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

झारखंड(रांची),रविवार 28 अप्रैल 2024

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण से मतदान होना है। राज्य में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू चुनाव होने हैं। एनडीए और इंडी गठबंधनों ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। साथ ही दोनों गठबंधन ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी तीन मई को कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। चार मई को सुबह 9:30 बजे पलामू के चियांकी हवाई अड्डे में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर 12:30 से लोहरदगा के सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!