प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के चुनावी दौरे पर - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के चुनावी दौरे पर

नई दिल्ली,शुक्रवार 03 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों पश्चिम बंगाल और झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिरसा मुंडा की पावन भूमि में पहुंचकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सुबह 11 बजे, कृष्ण नगर में दोपहर 12ः45 बजे और बोलपुर में अपराह्न ढाई बजे जनसभा होगी। यहां से प्रधानमंत्री मोदी शाम पांच बजे झारखंड के सिंहभूम पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

रांची ब्यूरो के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंच रहे हैं। उनके दौरे के मद्देनजर रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम चार बजे चाईबासा पहुंचेंगे। यहां शाम पांच बजे गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रांची में प्रधानमंत्री मोदी रोड शो में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर (हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक अरगोड़ा चौक, भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक) पर हजारों कतारबद्ध लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। भारत माता चौक से वाल्मीकि नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ी खाना चौक, मारवाड़ी भवन गौशाला, गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री चार मई को सुबह लगभग 10:30 बजे पलामू पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे सिसई जाएंगे। पलामू और सिसई में वो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग दो बजे प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दरभंगा रवाना होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!