एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026–27 - Shaurya Mail

Breaking News

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026–27

 एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026–27

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 04 अगस्त 2026

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सीनियर एवं जूनियर प्रीफेक्टोरियल बॉडी का विधिवत गठन किया गया तथा नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक माननीय एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड़ ने नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया।

सभी छात्र-नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा ईमानदारी, समर्पण, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी संबोधन में एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर ने कहा कि “एक सच्चा नेता वही होता है जो अपने आचरण, अनुशासन और सेवा भाव से समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव सत्यनिष्ठा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि “नेतृत्व किसी पद का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दूसरा नाम है। एक सच्चा नेता वही होता है जो स्वयं अनुशासन का पालन करे, दूसरों का सम्मान करे और अपने कार्यों से प्रेरणा बने।” उन्होंने सभी छात्र-नेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देंगे।

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यालय की सीनियर प्रीफेक्टोरियल बॉडी

स्कूल कैप्टन: हेड बॉय: अभिनव भट्ट (कक्षा 12), हेड गर्ल:अन्वेशा सेमवाल (कक्षा 12),स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक):पीयूष असवाल (कक्षा 12)।

स्पोर्ट्स कैप्टन (बालिका): प्रकृति थापा (कक्षा 12), अहिल्या हाउस (रेड), हाउस कैप्टन (बालक): देवाशीष (कक्षा 12), हाउस कैप्टन (बालिका), संस्कृति (कक्षा 12),
प्रीफेक्ट्स: वैष्णवी राणा (कक्षा 11), श्रुति (कक्षा 12), अभिषेक बिष्ट (कक्षा 11), अनुभव राणा (कक्षा 12)।

यशवंत हाउस (येलो): हाउस कैप्टन (बालक): अनंत सेमवाल (कक्षा 12), हाउस कैप्टन (बालिका):** वैष्णवी सुन्दरियाल (कक्षा 12), प्रीफेक्ट्स:प्रज्वल (कक्षा 11), प्रज्ञा (कक्षा 11), शताक्षी (कक्षा 12), अभिनव (कक्षा 12), भीमा हाउस (ग्रीन), हाउस कैप्टन (बालक):अंश रावत (कक्षा 12), हाउस कैप्टन (बालिका):अनुष्का रावत (कक्षा 12), प्रीफेक्ट्स:निशांत छेत्री (कक्षा 11), नंदिनी जोशी (कक्षा 12), लक्षिता मेहरा (कक्षा 11), तनिष्क बडोनी (कक्षा 11)।

मल्हार हाउस (ब्लू): हाउस कैप्टन (बालक):आदित्य राज परमार (कक्षा 12), हाउस कैप्टन (बालिका):जिया (कक्षा 12), प्रीफेक्ट्स: स्कंदी डंगवाल (कक्षा 12), ऋद्धि भगत (कक्षा 11), अंशुमान जोशी (कक्षा 11), मयंक रमोला (कक्षा 11)।

जूनियर प्रीफेक्टोरियल बॉडी: हेड बॉय:अतिक्ष सूर्याल (कक्षा 5), हेड गर्ल: सिद्धांता रावत (कक्षा 5)

अहिल्या हाउस (रेड): हाउस कैप्टन (बालक):दक्ष सेठी (कक्षा 5), हाउस कैप्टन (बालिका): अदिति कालूरा (कक्षा 5)

यशवंत हाउस (येलो): हाउस कैप्टन (बालक): आदर्श कृथवाल (कक्षा 5), हाउस कैप्टन (बालिका): अन्वी कम्बोज (कक्षा 5), भीमा हाउस (ग्रीन): हाउस कैप्टन (बालक) अथर्व सिंह भंडारी (कक्षा 5), हाउस कैप्टन (बालिका): भाव्या थापा (कक्षा 5)। मल्हार हाउस (ब्लू): हाउस कैप्टन (बालक): सक्षम बिष्ट (कक्षा 5)
हाउस कैप्टन (बालिका): अवनी (कक्षा 5)।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना की। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सेवा भावना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। विद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित प्रीफेक्टोरियल बॉडी अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं आदर्श नेतृत्व से विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!