प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सकों को बधाई दी - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सकों को बधाई दी

 प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सकों को बधाई दी

नई दिल्ली,सोमवार 01 जुलाई 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार भारत में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सकों को उनका उचित सम्मान मिले।

प्रधानमंत्री एक्स हैंडल पर लिखा है, ”#DoctorsDay की शुभकामनाएं। यह हमारे स्वास्थ्य सेवा के नायकों के अतुलनीय समर्पण और करुणा का सम्मान करने का दिन है। वे उल्लेखनीय कौशल के साथ सबसे चुनौतीपूर्ण जटिलताओं से निपट सकते हैं। हमारी सरकार भारत में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि चिकित्सकों को वह व्यापक सम्मान मिले जिसके वे हकदार हैं।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!