प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दी बधाई

 प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दी बधाई

नई दिल्ली,सोमवार 17 जून 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि महामहिम सिरिल रामफोसा को दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीकी संसद ने 7वीं संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक के दौरान शुक्रवार को अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) के अध्यक्ष सिरिल रामफोसा को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा से चुना था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!