राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर में, जाएंगी पोकरण - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर में, जाएंगी पोकरण

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर में, जाएंगी पोकरण

राजस्थान(जैसलमेर),शनिवार 23 दिसंबर 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर जैसलमेर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी। शाम को जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगी। वो महिलाओं से भी संवाद करेंगी। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति की जैसलमेर यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति शनिवार दोपहर राजकीय विमान से एयरफोर्स हवाईअड्डा पहुंचेगी और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए फील्ड फायरिंग रेज में आयोजित सेना के कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगी। वहां से लौटने के बाद शाम के समय उनका पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित लाभार्थी महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार शाम जैसलमेर पहुंच गए थे, जबकि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दाेपहर जैसलमेर पहुंच रहे है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय भी जाने वाले हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!