भिक्षावृत्ति पर कड़ी लगाम लगाने की तैयारी, डीएम ने दिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

भिक्षावृत्ति पर कड़ी लगाम लगाने की तैयारी, डीएम ने दिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश

 भिक्षावृत्ति पर कड़ी लगाम लगाने की तैयारी, डीएम ने दिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 21 अक्टूबर 2024 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों, एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ उनके सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया जनपद देहरादून में कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे बल्कि बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार खेल एवं पढाई के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभावी कार्य योजना पर कार्य करेंगें अधिकारी। इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम पर कार्य करने की वाली संस्थाओं के अधिकारियों से उनके सुझाव की प्राप्त किये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर आधुनिक सेन्टर में रखा जाएगा जिसमें उनके लिए खेल एंव पढाई की सुविधा उपलब्ध रहेंगी, उन्होंने इस आधुनिक सेन्टर के लिए विशेष एक्टिविटी टीचर एवं हेल्पर रखे जाएंगे जिन्हे इस प्रकार के बच्चों को पढाने तथा कांउसिलिंग कराने का अनुभव हो। जिलाधिकारी के निर्देशन पर भिक्षावृत्ति करते पाए जाने बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु जिला प्रशासन प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रहा। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना पर कार्य गतिमान है। वहीं जनपद में व्यस्क भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए समाज कल्याण विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायुक श्रम आयुक्त दीपक कुमार सहित, सम्बन्धित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!