उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

 उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 14 सितंबर 2024

उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व उत्तराखंड समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से यूसीसी की नियमावली से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व उत्तराखंड यूसीसी सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अंतिम रूप देने में सभी विभागों को सहयोग व समन्वय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यूसीसी सदस्य मनु गौर, सुरेखा डंगवाल, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु सहित गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!