ग्वालियर से प्रवीण पाठक और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार होंगे कांग्रेस प्रत्याशी - Shaurya Mail

Breaking News

ग्वालियर से प्रवीण पाठक और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

 ग्वालियर से प्रवीण पाठक और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

नई दिल्ली,शनिवार 06 अप्रैल 2024

कांग्रेस ने लोकसभा के लिए छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। इस सूची में दादरा नगर हवेली की एक, गाेवा की दो और मध्यप्रदेश तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से प्रवीण पाठक, खंडवा से नरेंद्र पटेल और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार काे प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने उत्तरी गोवा से रामाकांत खलप को, दक्षिणी गोवा से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को और दादरा नगर हवेली सीट से अजीत रामजी भाई महला को प्रत्याशी बनाया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!