प्रान्तीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक  प्रमोद मंन्द्रवाल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल जी को लिखा पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

प्रान्तीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक  प्रमोद मंन्द्रवाल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल जी को लिखा पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 19 जुलाई 2024

प्रान्तीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक   प्रमोद मंन्द्रवाल ने  बताया की ऋषिकेश आईडीपीएल संस्थान में लगभग 40 से 45 पीआरडी जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं जो कि अपनी ड्यूटी निष्ठा पूर्ण ढंग से दिन-रात अनुशासन में रहकर कर रहे हैं।  वन मंत्री सुबोध उनियाल जी को पत्र के माध्यम से बताया की संगठन आपके संज्ञान में लाना चाहता है कि इन पीआरडी जवानों को मार्च 2024 से लगभग 5 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिसकी वजह से इन जवानों के आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है जैसे बच्चों की स्कूल की फीस, ड्यूटी पर आने-जाने का मार्ग व्यय ,स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसी उत्पन्न हो गई हैं साथ ही इन जवानों का ड्यूटी करने में मनोबल भी लगातार गिरता जा रहा है एवं इनको काफी जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

महोदय संगठन के प्रदेश संयोजक श्री प्रमोद मंन्द्रवाल द्वारा इस संबंध में आज डीएफओ देहरादून श्री नीरज कुमार जी से दूरभाष पर वार्ता की गई थी जिसमें कि उनके द्वारा कहा गया कि शासन से बजट ना मिलने का हवाला देते हुए कहा कि हम कई बार अपने उच्च अधिकारियों को मौखिक रूप से बैठकों में भी कह चुके हैं और हमारे द्वारा राजपुर रोड मुख्यालय में इसकी पत्रावली भी दो-तीन बार भेजी गई है ।

महोदय कृपया इन गरीब पीआरडी जवानों का वेतन भुगतान करवाने हेतु जल्द से जल्द शासन से वित्त विभाग में अपनी ओर से उचित कार्रवाई करने की कृपा करेंगे जिसके लिए संगठन और पीआरडी जवान आपका आजीवन आभारी रहेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!