हिमाचल में सेब उत्पादन के मॉडल को उत्तराखंड में अपनाने की संभावनाओं पर किया जाएगा विचार : राज्यपाल - Shaurya Mail

Breaking News

हिमाचल में सेब उत्पादन के मॉडल को उत्तराखंड में अपनाने की संभावनाओं पर किया जाएगा विचार : राज्यपाल

 हिमाचल में सेब उत्पादन के मॉडल को उत्तराखंड में अपनाने की संभावनाओं पर किया जाएगा विचार : राज्यपाल

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 21 सितंबर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से औद्यानिकी (बागवानी) और आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल में सेब उत्पादन के मॉडल को अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

राज्यपाल को अधिकारियों से आपदा से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों, किसानों की आय में वृद्धि के लिए सेब और अन्य फलों की खेती को प्रोत्साहित करने और जैविक और प्राकृतिक कृषि में हो रहे नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेब उत्पादन पूरे देश में एक सफल मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की समान भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस मॉडल को उत्तराखंड में भी अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन के इस सफल मॉडल से उत्तराखंड के किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है और राज्य में सेब उत्पादन को एक नई दिशा मिल सकती है। राज्यपाल की ओर से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों प्रदेशों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!