पौड़ी के धुमाकोट में पिकअपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

पौड़ी के धुमाकोट में पिकअपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

 पौड़ी के धुमाकोट में पिकअपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

उत्तराखंड(पौड़ी),सोमवार 21 अप्रैल 2025

धुमाकोट थानाक्षेत्र के पिपली भौन मार्ग पर सोमवार को ग्राम मटियारा के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यकि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को धुमाकोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।

एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि सोमवार को एक पिकअप वाहन धुमाकोट से अपोला मार्ग पर जा रहा था, जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। ग्राम मटियारा के पास अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया कि एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया कि 1 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले से ही खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया व दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

बताया कि दुर्घटना में विनोद सिंह रावत पुत्र खुशाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अपोला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भूपेंद्र सिंह पुत्र छवाण सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम तलकंडाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!