पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एन.सी.टी.ई द्वारा मान्यता मिली - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एन.सी.टी.ई द्वारा मान्यता मिली

 पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एन.सी.टी.ई द्वारा मान्यता मिली

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 15 अप्रैल 2026

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त हो गयी है। इस सत्र 2026-30 से महाविद्यालय में आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जायेगा। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा एन०टी०ए० (एन.टी.ए एन.सी.ई.टी एग्जाम 2026) द्वारा कराई जाती है जो इस वर्ष दिनांक 17.04.2026 को सम्पन्न होगी। प्रवेश, परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर होंगे जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट www.pestleweedcollege.com पर पंजीकरण प्रारम्भ कर दिये गये हैं। यह देहरादून एवं श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में एकमात्र संस्थान है जहां आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहा है। इस अवसर पर चैयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, किरन कश्यप, आकाश कश्यप, राशि कश्यप, प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा, डॉ. रिचा नौटियाल एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!