सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा लगातार लाभ : मंत्री धन सिंह रावत - Shaurya Mail

Breaking News

सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा लगातार लाभ : मंत्री धन सिंह रावत

 सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा लगातार लाभ : मंत्री धन सिंह रावत

उत्तराखंड(गोपेश्वर),बुधवार 08 जनवरी 2025

निकाय चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़नी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के भाजपा उम्मीदवार संदीप रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री डा. धनसिंह रावत ने गंगोल गांव सगर में एक जनसभा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है और आने वाले समय में भी जनता को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिलता रहेगा।

नगर पालिका चमोली गोपेश्वर के गंगोल गांव सगर में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार वर्तमान समय में लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही हैं सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लगातार आम जनमानस को मिल रहा है जिसके चलते आम जनता का मन भी सरकार के साथ है उन्होंने कहा कि अगर केंद्र राज्य के साथ-साथ नगर निकाय में भी भाजपा के सरकार में बैठेगी तो इसका सीधा प्रभाव विकास के साथ रहेगा और जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, चंडी प्रसाद भट्ट गजेंद्र रावत, नवल भट्ट, वीरेंद्र असवाल, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, प्रियंका बिष्ट, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!