घंटाघर से गूंजा देशभक्ति का जोश, टीम शिवम पंडित ने निकाली तिरंगा रैली
उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम शिवम पंडित द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली घंटाघर से शुरू होकर प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक और पथरी बाग चौक होते हुए वापस घंटाघर पहुंची।
तिरंगे के साथ निकली रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” व “जय हिंद” के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

टीम शिवम पंडित ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।