मॉल ऑफ देहरादून में पर्वत पर्व की रही धूम - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मॉल ऑफ देहरादून में पर्वत पर्व की रही धूम

 मॉल ऑफ देहरादून में पर्वत पर्व की रही धूम

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 10 नवंबर 2024 

देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून में तीन दिवसीय पर्वत पर्व मनाया गया जो 8 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक चला इस पर्वत पर्व में उत्तराखंड के सांस्कृतिक और सभ्यता का मिश्रण दर्शकों को देखने के लिए मिला।

पर्वत पर्व की शुरुआत अमित श्रीवास्तव डीआईजी उत्तराखंड होमगार्ड ने सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन एवं से जो टू ड्रग्स के जागरूकता के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वहीं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोकनाट्य रमान एवं चक्रव्यूह पर्वत आरती की प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेहा जोशी उपस्थित रही ।

सांस्कृतिक संध्या कि अन्य प्रस्तुतियों में अमित सागर एवं रोहित चौहान ने भी अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वही इंडियन आइडल फेम रजत राठौर ने भी अपनी प्रस्तुति से पर्वत पर्व के समापन में दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में भारत कुकरेती भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने सैन उत्तराखंड गाने का लॉन्च किया जो मॉल ऑफ देहरादून के ऊपर बनाया गया है l कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी के रूप में डिस्कवर उत्तराखंड एवं लिलीमिन ने अपना सहयोग दिया ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!