ऑपरेशन स्माइल : गुमशुदा महिला और बालिका सकुशल बरामद - Shaurya Mail

Breaking News

ऑपरेशन स्माइल : गुमशुदा महिला और बालिका सकुशल बरामद

 ऑपरेशन स्माइल : गुमशुदा महिला और बालिका सकुशल बरामद

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 12 मई 2024

उत्तराखंड पुलिस का ऑपरेशन स्माइल अभियान लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। इसी के तहत दून पुलिस ने गुमशुदा महिला एवं उसकी तीन वर्षीय पुत्री को सकुशल बरामद कर रविवार को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस ने गुमशुदा महिला एवं उसकी तीन वर्षीय पुत्री को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

वादी ने थाना सेलाकुई में 15 अप्रैल को अपनी पत्नी व पुत्री (03 वर्ष) की गुमशुदगी की सूचना दी। इसपर ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम कार्यवाही करते हुए रविवार को गुमशुदा वादिनी की पत्नी एवं उनकी तीन वर्षीय पुत्री को सकुशल बरामद किया। परिजनों को बुलाकर उक्त दोनों को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

गुमशुदा महिला की ओर से बताया गया कि वह पारिवारिक अनबन के कारण अपनी पुत्री को लेकर अपने चाचा के पास लखीमपुर खीरी चली गई थी। परिजनों की ओर से जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!