डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्टेªट सहायक संभागीय परिहवन अधिकारी ने की कार्यवाही - Shaurya Mail

Breaking News

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्टेªट सहायक संभागीय परिहवन अधिकारी ने की कार्यवाही

 डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्टेªट सहायक संभागीय परिहवन अधिकारी ने की कार्यवाही

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 08 जनवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश के क्रम में आईएसबीटी पर यातायात नियमों एवं मानकों का उल्ल्ंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आईएसबीटी यातायात व्यवस्था बिगाड़ने एवं मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ताई से निपटा जाए। इस पर निरंतर कार्यवाही गतिमान है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया ने आईएसबीटी के बाहर सड़क पर सवारी उतारने, चढाने तथा अनाधिकृत रूप से पार्क किये गए वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6 वाहन सीज करते हुए 61 वाहनों के चालान कर दिए। आईएसबीटी पर परिसर के बाहर सड़क पर वाहन में सवारी चढाने उतारने वाहन खड़े करने पर प्रतिबन्ध है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है आज नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन सीज किये गए तथा 61 के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!