19 मई तक बंद रहेंगे चारधाम यात्रा के आफलाइन पंजीकरण काउंटर, टोकन व्यवस्था सुचारु - Shaurya Mail

Breaking News

19 मई तक बंद रहेंगे चारधाम यात्रा के आफलाइन पंजीकरण काउंटर, टोकन व्यवस्था सुचारु

 19 मई तक बंद रहेंगे चारधाम यात्रा के आफलाइन पंजीकरण काउंटर, टोकन व्यवस्था सुचारु

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 16 मई 2024

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में खोले गए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर 17 मई से 19 मई तक बंद रहेंगे। यह निर्णय धामों पर पूर्व से पंजीकृत श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन कराए जाने की दृष्टि से लिया गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक सुमित पंत ने इसकी पुष्टि की है।

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। इससे श्रद्धालुओं को अपनी पंजीकृत तिथि पर दर्शन लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसी क्रम में धामों पर दर्शन की टोकन व्यवस्था भी सुचारु रूप से कार्य कर रही है। इससे श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन का लाभ मिल रहा है। पर्यटन विभाग के अनुसार पंजीकरण के बाद धामों पर पहुंचकर दर्शन के लिए श्रद्धालु टोकन प्राप्त कर समयानुसार दर्शन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि बिना पंजीकरण कराए यात्रा न करें और पंजीकृत तिथियों पर ही धामों पर पहुंचें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!