प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं

 प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मुख्य सचिव ने परखी व्यवस्थाएं

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 11 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आने वाले हैं। उनके दौरे की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।

मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली-एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा। मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

मौके पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!