सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से दो किलो चीनी भी पूरी नहीं मिल पाएगी उपभोक्ताओं को - Shaurya Mail

Breaking News
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्तलेखक गांव बना संस्कृति का संगम, विरासत कला उत्सव में दिखी एकता की झलकदेहरादून में SMILE योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर आयोजितउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात कीउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामलों मॆं मुख्यमन्त्री की घोषणा एवं शासनादेशों व एक्ट का सही से पालन नहीं किये जाने को लेकर गांधीपार्क मुख्य द्वार से सचिवालय मार्च किया

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से दो किलो चीनी भी पूरी नहीं मिल पाएगी उपभोक्ताओं को

 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से दो किलो चीनी भी पूरी नहीं मिल पाएगी उपभोक्ताओं को

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से दो किलो चीनी भी पूरी नहीं मिल पाएगी उपभोक्ताओं को

 

नैनीताल, हर राशन कार्ड धारक को दो किलो चीनी देने की घोषणा पहले ही माह दम तोड़ गई है। आरएफसी की ओर से मांगे गए बजट के अनुसार सरकार से जारी बजट से हर कार्ड धारक के हिस्से में 1.8 किग्रा ही चीनी पहुंच पा रही है। शासन ने पहले माह ही चीनी बजट में हर कार्ड धारक के कोटे से 200 ग्राम की चुंगी मार ली है। इस बीच कमीशन की भुगतान नहीं होने से नाराज दुकानदारों ने सरकारी चीनी बांटने से इनकार कर दिया है। आरएफसी कुमाऊं ने शासन से आठ करोड़ रुपये बजट मांगा था, मगर छह करोड़ ही मिला। इससे कुमाऊं के छह जिलों के अलावा पौड़ी और चमोली के आंशिक क्षेत्र के 10 लाख 78 हजार राशन कार्ड धारकों के लिए 17 हजार 670 कुंतल चीनी खरीदी गई। बजट अनुसार हर परिवार के कार्ड से 200 ग्राम चीनी की कटौती हो रही है। सस्ता गल्ला दुकानदारों के मुताबिक एक कुंतल चीनी पर उन्हें 8.85 रुपये कमीशन मिलता है। गोदाम से चीनी उठान के लिए किराया जेब से देना पड़ता है। एक कुंतल चीनी उठान पर 50 रुपये खर्च होते हैं। यानी एक कुंतल पर हर दुकानदार को 41.15 रुपये घाटा होगा। ऐसी स्थिति में नुकसान उठाकर कोई चीनी नहीं बांटेगा। ऊपर से सरकार ने दो किलो प्रति कार्ड चीनी की घोषणा कर 200 ग्राम की कटौती कर दी है। इसका विरोध कोई राशन दुकानदार नहीं झेल सकता है। गल्ला स्वामियों की माने तो आधी-अधूरी चीनी बांटने में उन्हें शर्म आ रही है। डीलरों ने चीनी वितरण के लिए कमीशन और किराये पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि डीलर नुकसान उठाकर चीनी नहीं बांटेगा। बीती चार जून को खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को दुकानों पर चीनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!