एनएचएआई सदस्य ने मुख्य सचिव से राज्य में संचालित प्रोजेक्ट्स पर की चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

एनएचएआई सदस्य ने मुख्य सचिव से राज्य में संचालित प्रोजेक्ट्स पर की चर्चा

 एनएचएआई सदस्य ने मुख्य सचिव से राज्य में संचालित प्रोजेक्ट्स पर की चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 08 जून 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सदस्य विकास चौहान ने मुलाकात की। उन्होंने राज्य में संचालित प्रोजेक्ट्स से सम्बन्धित मुद्दों पर मुख्य सचिव से चर्चा की।

इस दौरान भूमि अधिग्रहण की क्षतिपूर्ति के त्वरित वितरण, अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन की प्रगति, भूमि अधिग्रहण में फॉरेस्ट क्लियरेंस के मामलों, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, रूद्रपुर बाईपास, काशीपुर बाईपास, एनएच 119 के फोर लेन कोटद्वार बाईपास, रुड़की, रूद्रपुर, वसन्त विहार, नजीबाबाद में संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एनएचएआई के सभी प्रोजेक्ट्स पर राज्य की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!