राज्यपाल से मिला राष्ट्रीय सैनिक संस्था का नेशनल कोर ग्रुप - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

राज्यपाल से मिला राष्ट्रीय सैनिक संस्था का नेशनल कोर ग्रुप

 राज्यपाल से मिला राष्ट्रीय सैनिक संस्था का नेशनल कोर ग्रुप

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था के विभिन्न कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से राष्ट्रीय एकीकरण, चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। विशेष रूप से विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों को नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक करना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। राज्यपाल ने संस्था को और अधिक सदस्य जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देशभक्त नागरिकों का यह संगठन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और राष्ट्रीय एकता को और मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 22 वर्षों से राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्यरत एक गैर-राजनैतिक संस्था है। राज्यपाल भी इस संस्था से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में एक लाख से ज्यादा संस्था के सदस्य हैं और 23 राज्यों में सक्रिय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी(से नि), लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार बख्शी (से.नि.), मेजर जनरल एमएल असवाल (से.नि.), मेजर जनरल रणजीत सिंह (से.नि), प्रभा मेहता, सत्यजीत, हरीशचंद्र बद्रीनाथ राठौड़, कैप्टन केपी सिंह और राजन छिब्बर आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!