देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में नारी शक्ति मशाल यात्रा, महिला आरक्षण पर दिया संदेश - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में नारी शक्ति मशाल यात्रा, महिला आरक्षण पर दिया संदेश

 देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में नारी शक्ति मशाल यात्रा, महिला आरक्षण पर दिया संदेश

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 29 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। गांधी पार्क से घंटाघर तक निकाली गई इस रैली में हजारों महिलाओं ने भाग लिया और महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूरे मार्ग पर नारी शक्ति का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे प्रदेश में इस विषय पर बढ़ती राजनीतिक सक्रियता का संकेत मिला।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह मशाल यात्रा महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में जनभावनाओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं और इसे लंबे समय तक राजनीतिक स्वार्थों के तहत टालते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी जागरूक, संगठित और अपने अधिकारों के प्रति सजग है तथा लोकतांत्रिक माध्यमों से उचित समय पर जवाब देने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में इस दिशा में ठोस पहल की गई है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार भी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

रैली में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,विधायक सविता कपूर और आशा नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!