सांसद त्रिवेंद्र रावत ने आपदा प्रभावितों को भेजी राहत सामग्री, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयार - Shaurya Mail

Breaking News

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने आपदा प्रभावितों को भेजी राहत सामग्री, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयार

 सांसद त्रिवेंद्र रावत ने आपदा प्रभावितों को भेजी राहत सामग्री, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयार

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 04 अगस्त 2024

बीते दिनों अतिवृष्टि से टिहरी के बूढ़ाकेदार में भारी नुकसान हुआ है, पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आया है। इसके चलते लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को डिफेंस कॉलोनी आवास से ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी की मदद से आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है। साथ ही सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट में की गई मदद प्रभावितों को बल प्रदान करती है और उनके दुखों पर मरहम लगाने का काम करती है। उन्होंने ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी के इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!