सांसद श्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा सदन के शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी - Shaurya Mail

Breaking News

सांसद श्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा सदन के शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी

 सांसद श्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा सदन के शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 24 जुलाई 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने आज लोकसभा सदन में शून्य काल में अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल उधम सिंह नगर में मेट्रो ट्रेन संचालित किए जाने का प्रश्न उठाते हुए कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन, लोकल व्यवसाय सहित लोकहित के लिए काठगोदाम- हल्द्वानी- रामनगर- काशीपुर- बाजपुर- जसपुर – गदरपुर- दिनेशपुर – रूद्रपुर – लालकुआं- किच्छा- नानकमत्ता- सितारगंज- खटीमा – टनकपुर के लिए मेट्रो ट्रेन चलाया जाना आवश्यक है। श्री भट्ट ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में मेट्रो शुरू हो चुकी है उत्तराखंड में राज्य बने दो दशक के बाद भी तराई के क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग तेजी से उठी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग की है साथ ही श्री भट्ट ने हरिद्वार- ऋषिकेश- रुड़की- देहरादून- विकास नगर क्षेत्र में भी मेट्रो ट्रेन संचालित करने की मांग की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!