सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में योग को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठाई मांग - Shaurya Mail

Breaking News

सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में योग को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठाई मांग

 सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में योग को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठाई मांग

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 26 जुलाई 2024

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को संसद में योग को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई। महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में योग शिक्षा को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने के संदर्भ में विशेष उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से अपेक्षा की है कि भारत की प्राचीन धरोहर को युवा पीढ़ी के हृदय में लाने के लिए प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक योग शिक्षा की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने के प्रयास हो, जिससे हम अपनी इस पुरातन शिक्षा से विश्व को भी लाभ पहुंचा सकें।

संसद में जोशीमठ ओबीसी क्षेत्र को केंद्रीय आरक्षित सूची में शामिल करने का उठाया मुद्दा

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ के ओबीसी क्षेत्र को आरक्षण की राष्ट्रीय अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा उच्च सदन में उठाया। राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान उन्होंने सीमांत जनपद चमोली में विकास खंड जोशीमठ के पेनखंड क्षेत्र को केंदीय ओबीसी अनुसूची में किया जाना आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र 43 ग्राम पंचायतों 73 जातियों के 48 हजार 202 लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यह पूरा क्षेत्र 27 प्रतिशत केंद्रीय आरक्षण की सुविधा से वंचित है। ऐसे में क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर लंबे समय से ओबीसी आरक्षण दिए जाने की मांग रही है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से 2016 में उन्हें ओबीसी कैटेगिरी में शामिल कर सरकारी सेवा में 14 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन वहां के लोगों को समुचित लाभ के लिए उन्हें केंद्र की ओबीसी आरक्षण सूची में शामिल किए जाने की जरुरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार तिब्बत सीमा क्षेत्र के अपनी दूसरी पंक्ति के सैनिकों की मांग को शीघ्र पूर्ण करेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!