सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

 सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

उत्तराखंड(हल्द्वानी),शनिवार 02 नवंबर 2024

कालाढूंगी रोड पर अमलतास मोड़ के पास शुक्रवार को दो कारों की भिडंत हो गई। हादसे में ऑल्टो कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीपावली के मौके पर शुक्रवार को रामनगर के बैलपड़ाव निवासी कमलेश मेहरा (40) पुत्र मोहन मेहरा अपनी मां भुवनी देवी (60) और पत्नी दीपा मेहरा (35) के साथ अपने ससुराल कमलवागांजा आ रहे थे, तभी अमलतास मोड़ में हल्द्वानी की तरफ से आ रही कार की इनकी ऑल्टो कार से भिडंत हो गई। हादसे के बाद घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कमलेश मेहरा और भुवनी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपा मेहरा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। कमलेश को दो बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑल्टो कार चालक चालक की लापरवाही होना पाया गया है। जिसने गलत दिशा में जाकर फॉक्स वैगन कार में टक्कर मारी गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!